‘चिट्ठी को पढ़ लें तो मैं उन्हें इनाम दूंगा’, OBC आरक्षण पर राहुल गांधी ने सीएम मोहन को लिखा पत्र तो मंत्री विश्वास सारंग ने दिया जवाब

0

Rahul Gandhi Letter On OBC Reservation: राहुल गांधी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसे लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने उन पर पलटवार किया है। साथ ही कहा है कि ओबीसी आरक्षण रोकने का पाप कमलनाथ की सरकार ने किया है।भोपाल: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ओबीसी रिजर्वेशन को लेकर सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है। साथ ही राज्य की 27 फीसदी आरक्षण नीति के तहत ओबीसी उम्मीदवारों की रुकी हुई नियुक्तियों के समाधान की मांग की है। इसे लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उन्हें मुद्दों की जानकारी नहीं है।नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं उम्मीदवार

राहुल गांधी ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली थी और चयन प्रक्रिया पूरी कर ली थी, वे अभी भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ओबीसी आरक्षण से जुड़े 87:13 के नियम के तहत 13% पद रोके गए हैं। उन्होंने कहा कि चुने गए उम्मीदवार 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

सभी दलों ने किया था समर्थन

उन्होंने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने एकमत से 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का समर्थन किया था लेकिन यह मुद्दा अभी भी अनसुलझा है। उन्होंने कहा कि इस देरी की वजह से उम्मीदवारों को बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ा है और वे आरक्षण नीति को लागू करने और अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

मंत्री विश्वास सारंग ने दिया जवाब

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि वह जिस मुद्दे पर पत्र लिख रहे हैं उसकी जानकारी तो ले लेते। यदि मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को रोकने का पाप किसी ने किया था, तो वह कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार ने किया था। हमारी सरकार तो पहले से कहती है कि हम ओबीसी आरक्षण 27% देने के लिए कटिबद्ध हैं… कोर्ट में कांग्रेस ने पक्ष ठीक ढंग से नहीं रखा। अब राहुल गांधी को कुछ समझ तो आता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here