बालाघाट
चूहा मार दवाई के सेवन से जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्धा की इस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई । तीजन बाई पति शिवराम चांदेकार 71 वर्ष ग्राम धपेरा मोहगांव थाना लालबर्रा निवासी बताई गई है। जिला अस्पताल पुलिस में इस वृद्धा का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धपेरा में तीजन बाई अपने बेटे बहू के परिवार के साथ में ही रहती थी। 10 जुलाई को सुबह बहु रतनी बाई अपनी देवरानी पुष्पा के साथ मजदूरी से परहा लगाने के लिए चली गई थी। घर में तीजन बाई अपनी मझली बहू पुस्तकला और नाती बहु संजना और बच्चों के साथ घर में थी। 1:00 बजे करीब तीजन बाई खटिया में लेटी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल गई थी। तकिया के नीचे चेक करने पर चूहा मार दवाई रखी हुई थी। पुस्तकला ने अपनी दोनों जेठानी रतनी बाई और पुष्पा को फोन करके बुलाई इसी के साथ ही तीजन बाई के बेटे बहू भी सभी लोग आ गए थे। जिसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान शाम 4:00 बजे करीब तीजन बाई की मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस ने तीजन बाई का शव अपने कब्जे में लेकर शाम होने की वजह से जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिए थे। 11 जुलाई को जिला अस्पताल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पश्चात तीजन बाई का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम किया और इस मामले को घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना लालबर्रा भिजवा दी है। तीजन बाई ने किस वजह से जहरीली वस्तु का सेवन की अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है आगे इस मामले की जांच लालबर्रा पुलिस द्वारा की जाएगी










































