टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को किया इग्नोर, वैभव सूर्यवंशी के आते ही उमड़ी भीड़, किसी के लिए नहीं देखा होगा ऐसा क्रेज

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में इस समय महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। वैभव की लोकप्रियता का आलम यह है कि वे टीम के कई सीनियर और स्थापित खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ते जा रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया-ए टीम का हिस्सा वैभव इस समय फैंस के बीच आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बने हुए हैं और उन्हें सीनियर सितारों से कहीं ज्यादा ध्यान और प्यार मिल रहा है।

वैभव को देखने के लिए जुट गई भीड़

इस दीवानगी का एक नजारा श्रीलंका में खेले गए एक मैच के बाद साफ तौर पर देखने को मिला। जैसे ही मुकाबला खत्म होने के बाद इंडिया-ए टीम के खिलाड़ी स्टेडियम से बाहर निकलने लगे तो बाहर फैंस की भारी भीड़ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब खड़ी थी। इस भीड़ के सामने से रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और प्रियांश आर्य जैसे भारतीय क्रिकेट के कई बड़े और जाने-माने नाम गुजरे लेकिन वहां मौजूद ज्यादातर फैंस की नजरें सिर्फ और सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को ही तलाश रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here