डीजल चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा

0

5 आरोपी गिरफ्तार

560 लीटर डीजल और चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जप्त

5.56 लाख रुपए का मशरूका बरामद

बालाघाट। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में चांगोटोला पुलिस ने डीजल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 560 लीटर डीजल तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। जप्त मशरूके की कुल कीमत 5 लाख 56 हजार रुपए बताई गई है।

डीजल चोरी की घटना का विवरण

लामता पुलिस के अनुसार ग्राम पचपेढ़ी निवासी विनोद पटले ने 16 सितंबर को थाना चांगोटोला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका वाहन रिपेयरिंग वर्कशॉप में प्लास्टिक के डिब्बों में करीब 560 लीटर डीजल रखा हुआ था। 15 सितंबर की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने वर्कशॉप में रखे डीजल के डिब्बे चोरी कर लिए।विनोद पटले की रिपोर्ट पर थाना चांगोटोला में अपराध क्रमांक 92/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांगोटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।जांच के दौरान आरोपियों के मंडला की ओर जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम पादरीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की। यहां स्विफ्ट डिजायर कार सहित अमन उर्फ कालू मानकर, ओमकार दास उर्फ बाबू और राहुल यादव को पकड़ा गया। पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया डीजल और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया।

फरार अन्य दो आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने पूछताछ के आधार पर थाना परसवाड़ा क्षेत्र में अन्य आरोपियों की तलाश की। कार्रवाई के दौरान सतीश चौधरी एवं आशू साहू को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर क्रमशः 220 लीटर एवं 170 लीटर डीजल बरामद किया गया।इस प्रकार मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया कुल 560 लीटर डीजल, जिसकी कीमत 56 हजार रुपए है तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 HZ 2821 जप्त की गई।जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। कुल जप्त मशरूके की कीमत 5 लाख 56 हजार रुपए है।

गिरफ्तार आरोपी

अमन उर्फ कालू 22 वर्ष ग्राम गोपीनंद मोहल्ला पुरानी भट्टी तहसील के पास, नैनपुर।जिला मंडला निवासी।
ओमकार दास उर्फ बाबू 18 वर्ष राधाकृष्ण मंदिर के पास नैनपुर, जिला मंडला निवासी।
राहुल 19 वर्ष ग्राम पुरानी बस्ती, राधाकृष्ण मंदिर के पास, नैनपुर, जिला मंडला निवासी
आशू साहू 28 वर्ष ग्राम चंदना थाना परसवाड़ा जिला बालाघाट निवासी।
सतीश चौधरी23 वर्ष ग्राम कोसमी, थाना परसवाड़ा जिला बालाघाट निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here