‘दलगत राजनीति से ऊपर विकास’, PM मोदी के साथ मंच साझा करने पर मनीष तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं ऐसा ही हूं

0

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी की एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। शुक्रवार को दोनों नेता एक साथ नजर आए, उनके बीच कुछ बातचीत भी हुई। जैसे ही ये घटनाक्रम सामने आया राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। ऐसा होने की वजह भी है। दरअसल, पंजाब में अगले साल चुनाव है, ऐसे में कांग्रेस के भीतर राज्य में नेतृत्व को लेकर एक घमासान नजर आ रहा।

खुद मनीष तिवारी भी पिछले दिनों इस मामले को लेकर अहम टिप्पणी कर चुके हैं। हालांकि, अब पीएम मोदी के साथ मंच शेयर करने और उनसे हुई मुलाकात को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं तो कांग्रेस नेता खुद सामने आकर जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here