नई दिल्ली: भारत का पहला निजी ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 शनिवार को लॉन्च हुआ। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से यह रॉकेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खास शुभकामना संदेश लेकर अंतरिक्ष में गया है। यह शुभकामना संदेश है, पीएम मोदी का हाथ से लिखा हुआ ‘वंदे मातरम’।
विक्रम-1 में पीएम मोदी का ‘वंदे मातरम’
विक्रम-1 को हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पस ने विकसित किया है। ‘मिशन आगमन’ को 450 किलोमीटर की लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 350 किलो तक के पेलोड को स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है। स्काईरूट एयरोस्पस के मुताबिक इस पेलोड में वह खास पोस्टकार्ड भी शामिल है, जो पीएम मोदी ने मिशन की सफलता के कामना के साथ भेजा है।










































