दुनिया में कहां सबसे ज्यादा महंगाई? Top 10 में कौन-कौन से देश, भारत की रैंकिंग भी जानिए?

0

दुनिया में महंगाई की तस्वीर बेहद अलग-अलग है। कुछ देशों में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की खरीदारी क्षमता पर दबाव है। Venezuela सबसे आगे है, जहां महंगाई दर 682.1% है। जानिए टॉप-10 देशों में कौन-कौन शामिल?Food Inflation and The Rising Kitchen Bill : महंगाई सिर्फ सामान और सेवाओं के दाम बढ़ने का नाम नहीं है। जब किसी देश में कीमतें तेजी से बढ़ती हैं, तो लोगों की खरीदारी की क्षमता घटती है, बचत पर दबाव बढ़ता है और पूरी अर्थव्यवस्था के लिए हालात मुश्किल हो सकते हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में महंगाई की तस्वीर इस समय बेहद असमान है। कुछ देशों में कीमतों की रफ्तार सामान्य है, जबकि कुछ अर्थव्यवस्थाएं बेहद तेज महंगाई से जूझ रही हैं।

Data Pandas की 2026 की उपलब्ध रैंकिंग के मुताबिक Venezuela दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई वाला देश है। यहां Inflation Rate 682.1% दर्ज की गई है। इसके बाद Sudan 54.6% और Palestine 53.7% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। Data Pandas ने इस रैंकिंग के लिए International Monetary Fund यानी IMF के महंगाई संबंधी आंकड़ों को स्रोत बनाया है।

दुनिया के सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 देश

रैंकदेशमहंगाई दर
1वेनेजुएला682.1%
2सूडान54.6%
3फिलिस्तीन53.7%
4लेबनान45.2%
5ईरान41.6%
6म्यांमार28.0%
7बुरुंडी26.3%
8हैती26.2%
9तुर्की24.7%
10मलावी24.1%

Data Pandas के अनुसार 197 देशों और क्षेत्रों की इस रैंकिंग में वैश्विक औसत महंगाई 8.79% है। Venezuela की दर बाकी देशों से काफी ऊपर है।Venezuela में महंगाई सबसे ज्यादा क्यों?

Venezuela लंबे समय से गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मुद्रा पर दबाव, आर्थिक अस्थिरता और कीमतों में तेज उछाल ने वहां महंगाई को बेहद ऊंचे स्तर पर पहुंचाया है। Data Pandas की मौजूदा 2026 रैंकिंग में Venezuela 682.1% के साथ बाकी सभी देशों से काफी आगे है।

हालिया, Reuters रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2026 में Venezuela की सालाना महंगाई दर 575.9% तक पहुंच गई थी। वहां जुलाई में अकेले मासिक कीमतों में 19.9% की बढ़ोतरी हुई। इससे साफ है कि देश में महंगाई का संकट अभी भी बेहद गंभीर है।

सूडान और फलस्तीन में भी गंभीर संकट

Sudan 54.6% की महंगाई दर के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इसके पीछे देश की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक और राजनीतिक समस्याएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। Palestine 53.7% की दर के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद Lebanon 45.2% और Iran 41.6% पर हैं। यानी टॉप-5 में शामिल सभी देशों में महंगाई 40% से ऊपर है।

तुर्किय और मालावी के हालात भी बिगड़े

Turkey में महंगाई दर 24.7% दर्ज की गई है और वह इस सूची में नौवें स्थान पर है। Myanmar 28% के साथ छठे, Burundi 26.3% के साथ सातवें और Haiti 26.2% के साथ आठवें स्थान पर हैं। Malawi 24.1% की महंगाई दर के साथ दसवें स्थान पर है। इन अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और उनकी खरीदारी क्षमता पर पड़ सकता है।

भारत की महंगाई दर कितनी है?

Data Pandas के 2026 आंकड़ों में India 4.0% की Inflation Rate के साथ 66वें स्थान पर है। यह टॉप-10 देशों की तुलना में काफी कम है। Japan की दर 2.1%, United States की 2.4% और Switzerland की 0.6% दर्ज की गई है। इस तुलना से यह भी समझ आता है कि महंगाई का दबाव हर देश में एक जैसा नहीं है। कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं में कीमतों की रफ्तार अपेक्षाकृत नियंत्रित है, जबकि कुछ देशों में महंगाई कई गुना ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here