नए आयकर नियम 2026 में बढ़ गया है कर्मचारियों के मील की वैल्यू, साल में अधिकतम कितना टैक्स बचेगा? हिसाब देखिए

0

नए वित्त वर्ष (New Financial Year) की शुरुआत एक अप्रैल 2026 से हो गई है। उसी तारीख से नये आयकर नियम 2026 (Income-Tax Rules 2026) लागू हो गए हैं। इसमें नियम 15 के तहत कर्मचारियों को दिए जाने वाले भोजन (Meal) के लिए कर मुक्त सीमा (Tax-exempt limit) में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे कर्मचारियों को कैसे फायदा होगा, इस बारे में जानते हैं।Income Tax Rules: इसी महीने की पहली तारीख से न्यू इनकम टैक्स रूल्स लागू हो गए हैं। इस साल ऑफिस ऑवर में भोजन के लिए मिलने वाली कर-मुक्त राशि या वॉउचर पेमेंट के नियम में बदलाव किया गया है। इस बारे में हर बात समझिए आयकर कानून के जानकार और इनकम टैक्स कंसल्टिंग फर्म Ravi Rajan & Co. LLP, Delhi के टैक्सेशन पार्टनर CA सी. कमलेश कुमार से।नए आयकर नियम में कर्मचारियों को हर मील पर कर-मुक्त सीमा ₹50 से बढ़ा कर ₹200 कर दी गई है। अब यहां सवाल उठता है कि यह छूट किस मील के लिए है। इस बारे में आयकर नियम में स्पष्ट रूप से कहा गया है “मील वर्किंग ऑवर के दौरान ऑफिसर या बिजनेस प्रेमिसेज में होना चाहिए। यदि पेड वॉउचर के रूप में इसे दिया जा रहा है तो उसका इस्तेमाल सिर्फ खाने की जगहों (Eating joints) में ही हो सकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here