नगर पालिका अमले ने किया नगर भ्रमण व्यवस्था बनाने की अपील

0

सडक़ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में मचा हडक़ंप, सामग्री जब्ती की दी हिदायत

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर की चरमराती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद वारासिवनी ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य मार्गों पर दुकानों के बाहर तक फैले सामान के कारण आए दिन लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने पूरे नगर का औचक भ्रमण किया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। नगर में व्यवस्था बनाने की कार्यवाही मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके ,अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज दांदरे ,पार्षद मोनू लिमजे ,धर्मेश जोशी तथा पूर्व पार्षद सुनील जायसवाल ने नगर पालिका अमले की उपस्थिति में की गयी। जिसमें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने खुद पैदल घूमकर सडक़ पर व्यवसाय कर रहे लोगों को समझाइश दी। नगर पालिका अमले का यह भ्रमण नगर पालिका परिसर से रवाना होकर सब्जी बाजार, कटंगी रोड, बस स्टैंड, वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम होते हुए एसडीएम कार्यालय, जय स्तंभ चौक और आंबेडकर चौक पहुंचा। इस पूरे मार्ग के दोनों ओर संचालित दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया और वापस नगर पालिका परिसर पहुंचकर भ्रमण का समापन हुआ। भ्रमण के दौरान नगर पालिका के कचरा वाहन के माध्यम से पूरे मार्ग पर लाउडस्पीकर के द्वारा मुनादी की गई। दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों को सडक़ की सीमा से पीछे लगाएं तथा अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों के वाहनों को दुकान के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही व्यवस्थित खड़ा करवाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केवल अपील की जा रही है यदि इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो सडक़ पर रखे सामान की जब्ती और चालानी कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका अमले को अचानक सडक़ पर आता देख दुकानदारों और व्यापारियों में हडक़ंप का माहौल देखने को मिला। जो व्यापारी अपनी दुकानों का सामान सडक़ और नालियों तक फैलाकर रखे हुए थे वे कार्यवाही के डर से आनन फ ानन में सामान समेटकर दुकान के भीतर करते नजर आए। भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाएं और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में अपना सहयोग दें ताकि आवागमन में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

इनका कहना हैं

नगर में लगातार समझाइस दे रहे हैं पिछली बार मुनादी भी करवाए थे किंतु रोड पर अतिक्रमण कर सडक़ों तक दुकान बढ़ाई जा रही है। इससे आम आदमी को दिक्कत है आवागमन बाधित हो रहा है इन्हें अभी हम समझाइस दे रहे हैं कि अपना सामान रोड़ तक ना रखें जिससे आवागमन बाधित ना हो। आज से यह मुहीम चालू कर दी गई है यदि यह समझाइस नहीं मानते हैं तो आगे चलानी एवं जप्ती की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here