नाहिद राणा और जोश इंग्लिस में भयंकर बहस, पूरी बांग्लादेशी टीम बीच में आई, मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा

0

नई दिल्ली: मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 86 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की। यह जीत बांग्लादेशी क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है क्योंकि कार्डिफ में 2005 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की यह अब तक की पहली जीत है। हालांकि, इस ऐतिहासिक मुकाबले में रोमांच के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला।

नाहिद राणा और इंग्लिस के बीच बहस

मैच के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद राणा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हो गई। यह वाकया 11वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ जब राणा ने जोश इंग्लिस को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लिस को आउट करने के बाद नाहिद राणा खुद पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज को ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा करते हुए सेंड-ऑफ दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here