न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जैकब बैथल फिट

0

England Squad: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस स्क्वॉड में दो खिलाड़ियोंको पहली बार जगह मिली है। डरहम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एमिलियो गे और हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सन्नी बेकर को पहली बार जगह मिली है, जबकि ससेक्स के सीमर ओली रॉबिन्सन की फरवरी 2024 के बाद वापसी हुई है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के पास है और इस टीम में जो रूट, हैरी ब्रूक और बेन डकेट जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जैकब बेथल भी हुए फिट

इंग्लैंड के तीसरे नंबर के बल्लेबाज जैकब बेथेल भी पहला टेस्ट खेलने के लिए फिट हो गए हैं। उन्हें बाएं हाथ की उंगली में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। बेथेल को प्लेऑफ से पहले आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी जांच और निगरानी कर सके। इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने मंगलवार को कहा कि बेथेल की उंगली ठीक है।

न्यूजीलैंड की बात करें तो 4 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है। उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते कंधे में चोट लगी थी। हालांकि, 34 वर्षीय सैंटनर को पहले लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट के साथ-साथ आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट टीम से बाहर रखा गया था। लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है।न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टोंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here