नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कूनर कोनोली आईपीएल में पहली बार खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस दो करोड़ था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने पंजाब किंग्स को जीत दिलाई थी। गुजरात के खिलाफ मुश्किल विकेट पर उन्होंने 72 रनों की पारी खेली थी। यह आईपीएल डेब्यू के रन चेज में किसी बल्लेबाज की दूसरी सबसे बड़ी पारी थी। अब कूपर कोनोली ने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कूपर ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड
कूपर कोनोली आईपीएल के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोनोली के बल्ले से 22 गेंदों पर 37 रन निकले। इस पारी में तीन छक्के शामिल थे। इसके साथ ही लीग के इस सीजन में उनके 32 छक्के हो गए। अभी तक यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था। क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले जयसूर्या ने 2008 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 31 छक्के मारे थे।
विदेशी खिलाड़ियों का छक्कों में बोलबाला
ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 28 छक्के लगाए थे। फिन एलन ने आईपीएल 2026 में डेब्यू किया है। केकेआर के लिए खेलते हुए वह 27 छक्के लगा चुके हैं। उनके पास सीजन में कम से कम 2 लीग मैच हैं, वे कोनोली को पीछे छोड़ सकते हैं। कोनोली के पास 1 लीग मैच है। केकेआर और पंजाब दोनों का प्लेऑफ पहुंचना अब मुश्किल है। शॉन मार्श ने 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 26 छक्के लगाए थे।










































