पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, कोचिंग सेंटर का पहुंचे थे फीता काटने, ऐसे निकाला गया बाहर

0

Narottam Mishra Stuck In Lift: ग्वालियर में एक कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंस गए थे। इस दौरान वह अफराफतरी की स्थिति हो गई थी। बाद में नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य लोगों को लिफ्ट से निकाला गया है। यह एक बड़ी चूक मानी जा रही है।ग्वालियर: पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर स्थित एक बिल्डिंग की लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ लिफ्ट में उनके कई समर्थक भी थे। लिफ्ट फंसते ही बिल्डिंग में लोग पैनिक हो गए। इस दौरान उनका लिफ्ट में फंसे होने का लोगों ने वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया है जो वायरल हो रहा है।कोचिंग सेंटर का फीता काटने पहुंचे थे नरोत्तम

यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब नरोत्तम मिश्रा एक कोचिंग सेंटर का फीता काटने के लिए ग्वालियर पहुंचे थे। कोचिंग सेंटर गजेंद्रगंज में है। वह लिफ्ट के माध्यम से तीसरी मंजिल पर जा रहे थे। तभी लिफ्ट अचानक बंद हो गई और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उसमें फंस गए।

लिफ्ट से निकाला गया बाहर

कोचिंग सेंटर का उद्घाटन था तो बिल्डिंग में पहले से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी। जैसे ही उनके लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी मिली और लोग उस फ्लोर पर पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह से उन्हें लिफ्ट से निकाला गया गया है। इसके बाद वह उन्होंने फीता काटा है।लिफ्ट में फंसने की घटनाएं आती रही हैं सामने

मध्य प्रदेश में लिफ्ट में फंसने की घटना पूर्व में भी सामने आती रही है। रीवा में बीते दिनों एक अस्पताल में लिफ्ट गिर गई थी, जिसमें तो मरीज की मौत हो गई थी। ऐसे में लिफ्ट की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। कई बार लापरवाही के कारण लोगों की जान जाती रही है।

नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता बढ़ी

गौरतलब है कि दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता बढ़ गई है। वह अब सार्वजनिक जगहों पर नजर आने लगे हैं। बीते दिनों भोपाल में भी एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन में पहुंचे थे। हालांकि पार्टी में अभी उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here