समिट में हिस्सा लेने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पहुंचे हैं। पीएम मोदी की मंगलवार को जिनपिंग से मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में पीएम मोदी उन्हें इस महीने दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS समिट के लिए निजी तौर पर आमंत्रित कर सकते हैं।SCO Summit 2026 : किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 26वीं बैठक जारी है। बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट को संबोधन करने वाले हैं। पीएम के इस संबोधन पर दुनिया भर की नजरें लगी हैं। समिट में हिस्सा लेने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पहुंचे हैं। पीएम मोदी की मंगलवार को जिनपिंग से मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में पीएम मोदी उन्हें इस महीने दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS समिट के लिए निजी तौर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज की समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए हैं।
पुतिन-जिनपिंग से पीएम की संक्षिप्त बातचीत
नेताओं के ‘फैमिली फोटो’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए देखा गया। इसके अलावा, मंगलवार को बिश्केक स्थित यरीस ओर्दो कांग्रेस हॉल में SCO शिखर सम्मेलन से इतर सदस्य देशों के नेताओं की एक राउंडटेबल चर्चा भी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मेजबान देश किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और SCO के मौजूदा अध्यक्ष सदिर जापारोव ने की।समिट में पाकिस्तान के पीएम भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन भी SCO समिट में मौजूद हैं।










































