प्रिंस यादव ने रखी अभिषेक शर्मा के बल्ले की लाज, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की निकाल दी ‘बैंड बाजा और बारात’

0

वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 गेंद पर 13 रन की कैमियों पारी खेलने वाले प्रिंस यादव ने बड़ा खुलासा किया है। प्रिंस ने बताया कि उन्होंने किसके बल्ले से यह उम्दा पारी खेली। दरअसल, भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में 14 रन से हराया। प्रिंस के अंत में बनाए गए 13 रन भारत की जीत का सबसे बड़ा कारण रहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव इस वक्त चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी गेंदबाजी से नहीं बल्कि बल्लेबाजी के चलते सुर्खियों में छा गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में प्रिंस यादव ने 6 गेंद पर नाबाद 13 रन की पारी खेली। यही रन हार और जीत के बीच बड़ा फर्क पैदा कर गए। यानी की भारत की जीत में निर्णायक रहे और वेस्टइंडीज को ये रन भारी पड़ गए।

मैच के बाद बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में प्रिंस यादव ने खुलासा किया कि उन्होंने अभिषेक शर्मा से बल्ला उधार लिया था। उन्होंने अभिषेक शर्मा के बल्ले से ही 20वें ओवर में तीन शानदार चौके लगाए। वीडियो में अभिषेक शर्मा के साथ बातचीत के दौरान प्रिंस ने यह बात बताई। वहीं, बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने प्रिंस को आगे भी अपना बल्ला देने की बात कही। साथ ही प्रिंस के अंदर छुपी एक खास टैलेंट का भी खुलासा किया।

अभिषेक और प्रिंस के बीच हुई बातचीत-

प्रिंस- टीम इंडिया के लिए कंट्रीब्यूट करना हमेशा से अच्छा रहा है। फिर वो चाहे बैटिंग हो या बॉलिंग हो। मैं भी अच्छा ही फील कर रहा हूं। अभिषेक भइया ने बैट दिया था तो बोले थे कि बेइज्जती मत करवाना बैट की। मैंने उसकी इज्जत रख ली।अभिषेक- शर्मिंदा मत कर भाई, मैंने इसकी बैटिंग देखी है। जो किसी ने नहीं देखी। नाम चलता है दिल्ली में सिंगल फट्टी (वन वर्सेस वन), उसमें बैटिंग भी करनी पड़ती है और बॉलिंग भी करनी पड़ती है। तो इसलिए इसमें वो बल्लेबाजी का टैलेंट है छक्के-चौके मारने का। आज दिखा आगे भी और दिखेगा। बैट तो अलग बात है, छक्के और चौके लगाने के लिए जोर भी चाहिए।

प्रिंस- मैं इंग्लैंड में भी खेला था भइया के बैट से।

अभिषेक- छक्का मारा था।

प्रिंस- एक बॉल पर छक्का मारा था मैंने आयरलैंड में। अगली बार भी भइया का ही बैट लेकर जाऊंगा।

अभिषेक- ग्रारेंटेड

प्रिंस- थैंक्यू भइया अपना बल्ला देने के लिए।

हैदराबाद में खेला जाएगा अगला मुकाबला

इंदौर में खेले गए मुकाबले को जीतकर भारत ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। अब तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां वेस्टइंडीज वापसी करने को देखेगी। वहीं, भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।अभिषेक- शर्मिंदा मत कर भाई, मैंने इसकी बैटिंग देखी है। जो किसी ने नहीं देखी। नाम चलता है दिल्ली में सिंगल फट्टी (वन वर्सेस वन), उसमें बैटिंग भी करनी पड़ती है और बॉलिंग भी करनी पड़ती है। तो इसलिए इसमें वो बल्लेबाजी का टैलेंट है छक्के-चौके मारने का। आज दिखा आगे भी और दिखेगा। बैट तो अलग बात है, छक्के और चौके लगाने के लिए जोर भी चाहिए।

प्रिंस- मैं इंग्लैंड में भी खेला था भइया के बैट से।

अभिषेक- छक्का मारा था।

प्रिंस- एक बॉल पर छक्का मारा था मैंने आयरलैंड में। अगली बार भी भइया का ही बैट लेकर जाऊंगा।

अभिषेक- ग्रारेंटेड

प्रिंस- थैंक्यू भइया अपना बल्ला देने के लिए।

हैदराबाद में खेला जाएगा अगला मुकाबला

इंदौर में खेले गए मुकाबले को जीतकर भारत ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। अब तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां वेस्टइंडीज वापसी करने को देखेगी। वहीं, भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here