“फुंसुक वांगड़ू को मरने ना दो…”, Omi Vaidya ने भूख हड़ताल पर दिया Sonam Wangchuk का साथ, की खास अपील

0

डायरेक्टर राज कुमार हिरानी की 3 इडियट्स में चतुर रामालिंगम का किरदार निभाने वाले कलाकार ओमी वैद्या ने एक वीडियो के जरिए सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है और लोगों से ये अपील की है कि वो उन्हें मरने ना दें। सोनम वांगचुक इन दिनों भारतीय छात्रों के मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं ताकि भारतीय सरकार पेपर लीक मामले में बच्चों का साथ दे और दोषियों को उचित सजा दे। सोनम वांगचुक की मांग है कि पेपर लीक मामले में उचित लोगों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा हो और मजबूत कदम उठाए जाएं। ओमी वैद्या ने अपनी वीडियो के जरिए लोगों को सोनम वांगचुक के त्याग पर नजर डालने को कहा है और अपील की है वो उनके साथ खड़े हों

कलाकार ओमी वैद्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो नहीं चाहते हैं कि रियल लाइफ फुंसुक वांगड़ू की मौत हो जाए, इसलिए सब लोगों को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। ओमी वैद्या के अनुसार, “मैं नहीं चाहता हूं कि फुंसुक वांगड़ू का मौत हो जाए। क्या आप लोगों ने पहचाना मुझे… मेरे पास आपके लिए एक खास मैसेज है और मैं ये रोज नहीं करता हूं। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार लद्दाख के इसी इंसान से प्रेरित था। इस इंसान ने समाज में कई बदलाव लाए हैं और लोगों की सेवा की है। मैं चाहता हूं कि आप इनकी तरफ ध्यान दें क्योंकि ये भूख हड़ताल पर हैं। मैं नहीं चाहता हूं कि इनकी तबियत और भी खराब हो। सोनम समाज के अहम मुद्दों को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि सबको इनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर नजर डालनी चाहिए। हो सकता है कि हम सोनम से सहमत हो या नहीं लेकिन मैं नहीं चाहता हूं कि ये इंसान अपनी जान दे दे। सभी लोगों को देखना चाहिए कि भारत में क्या चल रहा है और सोनम का सपोर्ट करना चाहिए।

अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर हैं Sonam Wangchuk

बताते चलें कि सोनम वांगचुक पिछले 2 हफ्तों सो अनिश्चित भूख हड़ताल पर हैं और उनकी तबियत लगातार बिगड़ रही है। ओमी वैद्या ने इसी कारण वीडियो के जरिए लोगों को जगाने की कोशिश की है। पिछले 2 हफ्तों में सोनम वांगचुक का वजन लगभग 9 किलो घट चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here