बिधाननगर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP-TMC समर्थकों में झड़प, काउंटिंग से पहले बढ़ा तनाव

0

बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना कल यानी सोमवार को होगी। हालांकि, काउंटिंग से पहले बीजेपी और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच जगह-जगह झड़पों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है

पश्चिम बंगाल के बिधाननगर कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर रविवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक आपस में भिड़ गए। मतदान के बाद मतपेटियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए इस केंद्र के बाहर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसने जल्द ही हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लगा रहे थे धांधली के आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर जमा थे और एक-दूसरे पर धांधली का आरोप लगा रहे थे। देखते ही देखते नारेबाजी शुरू हुई और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों गुटों को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here