बोल बम सेवा समिति व मिलर्स एसोसिएशन गोंदिया के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 10 वे वर्ष में भी सावन के तीसरे सोमवार को कान्द्रीघाट के दुर्गा मंदिर के सामने भण्डारे का आयोजन कर चहेली से कावड़ लेकर आ रहे कावडय़िों को भरपेट भोजन कराया । एक दिन पूर्व 31 जुलाई को बोल बम समिति गोंदिया के कुछ सदस्य चहेली पहुंचकर छोटी बाब नदी के उद्गम स्थल से पूजा अर्चना कर कावड़ में जल लेकर देर रात्रि तक वारी पहुंचकर सभी सदस्यों के साथ विश्राम किया । इस अवसर पर गोंदिया से पहुंचे कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया । सुबह 4 बजे कविडय़िे लांजी के लिए प्रस्थान किये एवं सुबह 9 बजे कोटेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया । समिति के बाकी सदस्य कान्द्रीघाट पहुंचकर भण्डारे की व्यवस्था की । इस संबंध में जानकारी में बताया कि भक्तों का जत्था सर्वप्रथम छोटी बाब नदी के उदगम स्थल चहेली से जल लेकर जंगल से 7 किमी का सफर तय कर कावडिय़े रोड़ पर आते हैं वहां पर केला-बिस्केट व पीने के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था की गई । इसके आगे कान्द्रीघाट में गोंदिया के मिलर्स एसोसिएशन बोल बम सेवा समिति के द्वारा भण्डारे की व्यवस्था की गई , जहां चहेली से जल लेने गये सभी कावडिय़ों ने प्रसादी ग्रहण की। यहां चहेली से कोटेश्वर धाम की 42 किमी की कांवड़ यात्रा का पहला पड़ाव कान्द्रीघाट पड़ता है । इस अवसर पर बोल बम सेवा समिति गोंदिया के पंकज अग्रवाल , प्रवीण रायलीजी , अभिषेक अग्रवाल , प्रकाश अग्रवाल , दामोदर बंसीधर अग्रवाल , रूपेश अग्रवाल , मनोज मूंदडा , गिरीश अग्रवाल , चिन्टु अग्रवाल, अशोक निकरिया, शरद अग्रवाल भोमा, अमित अग्रवाल ( छैलबिहारी ) , ईश्वर पोद्दार , रामप्रकाश पोद्दार , नीरज मुरारका , मनोज किरनापुरे , शुभम पोद्दार , किशोर अग्रवाल , दीपक पोद्दार , अंकित अग्रवाल , सुमित अग्रवाल , मनोज अग्रवाल , रामअवतार अग्रवाल , महेश पोद्दार , उदय सोनछात्रा , राजेश अग्रवाल , श्याम सुन्दर गुप्ता , मनीष श्रीवास्तव , कैलाश अग्रवाल , रोमी अग्रवाल , रिंकु अग्रवाल सहित समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे ।










































