भीषण गर्मी में मंदिरटोला में पानी के लिए त्राही-त्राही, नल-जल योजना की टोटियाँ सूखी

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहगांव (बोरी) का आश्रित मानवाधिकार क्षेत्र मंदिरटोला इन दिनों भीषण जलसंकट के दौर से गुजर रहा है। नौतपा और झुलसा देने वाली इस तपती गर्मी में यहां की नल-जल योजना पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। आलम यह है कि नल की टोटियां लंबे समय से सूखी पड़ी हुई है और जब शिकायत करते है उसके बाद कुछ देर नल में पानी आता है वह भी दूषित पानी आता है। इस तरह से मंदिरटोला में नल-जल योजना का नियमित रूप से पानी नही मिल पा रहा है और इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस समस्या से कई बार पंचायत के सरपंच-सचिव एवं पीएचई विभाग के जिम्मेदारों को अवगत करवा चुके है। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणजनों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणजनों ने नल-जल योजना में जो तकनीकी खराबी आई है उसे दुरूस्त करने एवं ग्राम में पानी की टंकी का निर्माण करवाने की मांग की है।

आपकों बता दे कि शासन की करोड़ों रूपयों की नल-जल योजना के तहत लालबर्रा विकासखण्ड के ७७ ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजनों को पाइपलाइन के माध्यम से पानी सप्लाई की जाती है। इसी तरह मोहगांव बोरी पंचायत के ग्राम मंदिरटोला में भी पीएचई विभाग के द्वारा
पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल कनेक्शन किया गया है किन्तु यह नल सिर्फ घर की शोभा बढ़ा रही है। नियमित रूप से नल-जल योजना का पानी नही मिल पा रहा है। जिससे मंदिरटोला एवं मोहगांव (बोरी) के ग्रामीणजन इस भीषण गर्मी एवं नौतपा में पानी के लिए परेशान है और दोनों ग्रामों में पानी के लिए त्राही-त्राही मची हुई है। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। वहीं नल-जल योजना का पानी नही मिलने के कारण मंदिरटोला के ग्रामीणजन एक हेंडपंप के भरोसे निर्भर है और उक्त हेंडपंप में सुबह से ही पानी भरने वालों की भीड़ लग जाती है। ऐसी स्थिति में हेंडपंप में दबाव बढऩे पर पानी दूषित निकलता है और हेंडपंप खराब होने पर दुर स्थित कुएं से ग्रामीणजन मजबूरी में पानी लाकर उसका उपयोग कर रहे है। वहीं लंबे समय से मंदिरटोला में पानी टंकी का निर्माण करवाने की मांग कर रहे है लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण पानी की समस्या बनी हुई है। अगर पानी टंकी का निर्माण कर दिया जाता है तो नल-जल योजना का पानी नियमित रूप से ग्रामीणों को मिलेगा।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने घर-घर पानी पहुंचाने के दावे तो बड़े-बड़े किये थे, लेकिन धरातल पर वे सारे दावे हवा हो चुके हैं। नल-जल योजना का पानी नही मिलने के कारण ग्रामीणों को इस तपती धूप में कोसों दूर खेतों या निजी कुओं-हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही यह भी बताया कि पानी की इस विकराल समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत से लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन नही मिला है। लेकिन धरातल पर सुधार के नाम पर कोई काम नही किया जा रहा है। यदि जल्द ही बंद पड़ी नल-जल योजना को चालू कर सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई एवं पानी टंकी का निर्माण नही किया गया तो ग्रामीणजन आंदोलन करने बाध्य होगें।

मोहगांव बोरी सरपंच श्रीमती दुर्गा सिंहमारे से दूरभाष पर मंदिरटोला, मोहगांव बोरी में नियमित रूप से नल-जल योजना का पानी नही मिलने की समस्या को दुर करने एवं मंदिरटोला में पानी टंकी का निर्माण करवाने के संबंध में चर्चा करने का प्रयास किया गया किन्तु संपर्क नही हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here