भीषण सडक़ हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जननी एक्सप्रेस

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संचालित एक जननी एक्सप्रेस वाहन देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गया। वारासिवनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भांडी से दिनी मार्ग पर रात करीब १.३० बजे एक तेज रफ्तार जननी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे टेमरुन प्रजाति के एक विशालकाय पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में अचानक भीषण आग भडक़ उठी और देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त वाहन में कोई मरीज मौजूद नहीं था और चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मवेशी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उकवा क्षेत्र में मैपिंग की गई जननी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक सीजी ०४ एन यू ७४३१ जो एक निजी वेंडर की गाड़ी है। बालाघाट जिला अस्पताल में कार्य के अत्यधिक दबाव के चलते तैनात थी। जिला अस्पताल से केस मिलने पर यह वाहन एक नवजात शिशु और उसकी माता को वारासिवनी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्थित उनके घर सुरक्षित छोडक़र वापस लौट रहा था। रात्रि करीब १.३० बजे जब वाहन दीनी से भांडी मार्ग पर था तभी अचानक सडक़ पर एक आवारा मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे जाकर एक विशाल पेड़ से टकरा गई।

धूं-धूं कर जला वाहन जीवन रक्षक सामग्रीयां खाक

पेड़ से टकराते ही एंबुलेंस के अगले हिस्से में स्पार्किंग हुई और अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। चालक जिसका नाम मोनू बताया जा रहा है ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए आनन.फ ानन में गाड़ी का दरवाजा खोला और बाहर कूद गया। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धूं.धूं कर जलने लगी। इस अग्निकांड में वाहन के भीतर रखीं सभी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक सामग्रीयां और मेडिकल किट पूरी तरह जलकर राख हो गईं। देर रात राह गुजर रहे कुछ राहगीरों ने इस खौफ नाक मंजर को देखा। जिसके बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

सुबह लगी ग्रामीणों की भारी भीड़ जांच जारी

घटना की भनक सुबह होते होते आसपास के ग्रामीण इलाकों में फैल गई जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर दुर्घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। जले हुए वाहन को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यह पूरा घटनाक्रम रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि सुबह तक इस मामले को लेकर थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। प्रारंभिक तौर पर यह वाहन किस वेंडर का है और घटना के तकनीकी कारण क्या रहे इसकी विस्तृत जांच होना अभी बाकी है। इस पूरी घटना ने एक बार फि र ग्रामीण सडक़ों पर आवारा मवेशियों की समस्या और रात के समय एंबुलेंस चालकों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। बहरहाल किसी भी प्रकार की जनहानि ना होना इस पूरे हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात रही।

इनका कहना हैं

भांडी से दिनी के बीच में जननी वाहन के साथ आगजनी की घटना हो गई है यह वेंडर व्हीकल था। जो पेशेंट को छोडक़र वापस आ रहा था उस दौरान हादसा हुआ है इसमें व्हीकल और इक्विपमेंट जलकर राख हो गए हैं। मुझे प्रभार संभाले दो दिवस हुआ है इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी पता की जा रही है ,हालांकि मवेशी को बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होना अभी तक बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here