महज 2 दिन के बुखार ने छीनी मासूम बच्ची की जिंदगी उपचार के दौरान हुई मौत, पीएम के बाद सौपा गया शव,

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।महज 2 दिन के बुखार ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली, मामला बैहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजमाटोला का है।जहां जिला अस्पताल में देर रात भर्ती मासूम की उपचार के दौरान मौत होने पर मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर,अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।उधर महज 4 वर्षीय मासूम बच्ची की अचानक मौत की खबर से पुरे गांव के शोक का माहौल है।मृतक बालिका का नाम राधिका पिता राजेन्द्र राठौर 4 वर्ष है।जिसकी मंगलवार की अल सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

2 दिनों से आ रहा था बुखार
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमाटोला निवासी राजेन्द्र राठौर की 4वर्षीय मासुम बिटिया राधिका को 2 दिन पूर्व बुखार आ गया था। जिसके बाद परिजन, उसे लेकर बैहर अस्पताल गए थे। जहां सोमवार तक चले उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर, उसे बेहतर उपचार के लिए बैहर से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया था। परिजन, देर रात्रि करीब 12 बजे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां उसे भर्ती कर, उसका ईलाज किया जा रहा था, लेकिन ईलाज के दौरान, मासुम ने मंगलवार की अल सुबह करीब 3 को दम तोड़ दिया।बालिका की मौत की तहरीर मिलने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही के उपरांत शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

चिकित्सको का उपचार भी नही आया काम
दो दिनों तक मासुम बुखार और उल्टी के कारण स्वास्थ्य समस्या से जूझती रही लेकिन डॉक्टर, उसकी बीमारी को ठीक नहीं कर सके और अंततः उसने विशेषज्ञ डॉक्टरो के ईलाज के बाद दम तोड़ दिया।बताया गया कि परिजन, बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद रिफर पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां ईलाज के दौरान राधिका की मौत गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here