पेन ड्राइव जो हमेशा चपटे डिजाइन में अधिक आती है, उसने क्रिएटिविटी का चोला ओढ़ा है। सैनडिस्क ने भारत में क्रेयॉन्स जैसी दिखने वाली पेन ड्राइव SanDisk Crayola लॉन्च की हैं। इन्हें पिछले साल दुनियाभर में लाया था और अब भारत में भी ये आ गई हैं। खासतौर पर पैरंट्स और टीचर्स के लिए इन्हें बनाया गया है ताकि बच्चे इस तकनीक को समझ पाएं और पेन ड्राइव के इस्तेमाल के बारे में जानें। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं जिन्हें आप तकनीक से रू-ब-रू कराना चाहते हैं तो इस तरह के गैजेट उन्हें खेल-खेल में पेन ड्राइव का उपयोग करना समझाएंगे।
क्रेयॉन्स यानी कलर पेंसिल जैसी दिखने वाली पेन ड्राइव को सैनडिस्क ने Crayola के साथ पार्टनरशिप में बनाया है। पहली नजर में देखने में समझ नहीं आता कि यूजर पेन ड्राइव उपयोग कर रहा है या क्रेयॉन्स। कंप्यूटर-लैपटॉप से अचैट होने के बाद इसका लुक देखते ही बनता है। आगे की तरफ इसमें स्टैंडर्ड यूएसबी-C कनेक्टर लगा है।













































