मौत के मुंह से लौटे 20 भारतीय नाविक, क्रू मेंबर्स ने सुनाई आपबीती, अमेरिकी हमले का शिकार हुआ था MT जलवीर

0

नई दिल्ली: ओमान के बंदरगाह के पास अमेरिकी हमले का शिकार हुए एमटी जलवीर के भारतीय चालक दल के सभी 20 सदस्य सुरक्षित घर वापस लौट आए हैं। ओमान के एक बंदरगाह के पास जहाज पर हमले के बाद उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला गया था। मस्कट में भारतीय मिशन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ओमान में भारत के राजदूत (प्रशांत पिसे) ने मस्कट में एमटी जलवीर के भारतीय चालक दल के सभी 20 सदस्यों से भारत लौटने से पहले मुलाकात की और उनके सुरक्षित घर पहुंचने की कामना की। ओमान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

सुरक्षित घर वापसी के लिए हम प्रतिबद्ध: भारतीय दूतावास

दूतावास ने पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय मिशन ‘मुसीबत में फंसे भारतीय नागरिकों को तुरंत मदद और सहयोग देने तथा उनकी भलाई और सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ बचाए गए भारतीयों ने भारतीय मिशन और ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और चालक दल के सभी सदस्यों को समय पर बचाया।

दूतावास ने बचाए गए क्रू सदस्यों की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए बताया कि जहाज पर मौजूद भारतीय चालक दल के सभी 20 सदस्य अब सुरक्षित रूप से अपने घर लौट चुके हैं। इस घटना के बाद भारतीय पक्ष ने राहत और बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियों के प्रति आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here