नई दिल्ली: पेपर लीक, शिक्षा में सुधार और एग्जाम में कथित गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। उनकी कई मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल था। प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार की तीखी आलोचना की और पेपर लीक मामले को लेकर मुखर नजर आए। आंदोलन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की भीड़ का वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पर शेयर किया।
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, ‘ एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद करने के लिए कॉकरोचों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।’ पार्टी ने आगे कहा, ‘यह तो ट्रेलर था कि अगर हमारे भविष्य को खतरे में डाने वालों को कोई जवाबदेही नहीं मिली तो आगे क्या होगा।’










































