लालबर्रा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

0

चोरी के आरोपियों को 10 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद

पदमेश न्यूज /​लालबर्रा/
थाना लालबर्रा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही चोरी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी गया संपूर्ण मशरूक (गेहूं की बोरियां, इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन और मोटरसाइकिल) भी बरामद कर लिया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए दोनों व्यक्ति को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर वहाँ से जेल भेज दिया गया हैँ /

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से 19 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम चंदनटोला (अतरी) स्थित सार्वजनिक सोसायटी के दरवाजे का ताला तोड़ दिया गया था। वहीं चोर सोसायटी के कमरे में रखा 6 क्विंटल गेहूं (कुल 12 बोरियां) और नापतोल करने की एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन चुराकर फरार हो गये थे/ वहीं उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर चोरी होने की घटना समूह की महिला एवं ग्रामीणो को लगी उसके बाद थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई /वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर
चोरो के खिलाफ धारा 305(e), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही और गिरफ्तारी

वहीं चोरी की रिपोर्ट दर्ज के बाद
​विवेचना के दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से अहम जानकारी प्राप्त हुई। संदेह के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली।​आरोपियों की पहचान ​निलेश पिता धन्नालाल उइके (निवासी ग्राम अतरी), ​अखिलेश पिता कृष्णा पंचेश्वर (आयु 21 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया) ​अभयुक्तों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया गेहूं, इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। वहीं इस चोरी के ​प्रकरण में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को माननीय जेएमएफसी न्यायालय (वारासिवनी) में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here