वारासिवनी के ११ मेधावी छात्रों का विज्ञान मंथन यात्रा के लिए चयन, इसरो केंद्रों का करेंगे भ्रमण

0

वारासिवनी। क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सांदीपनि टिहलीबाई शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ११ प्रतिभावान छात्र.छात्राओं का चयन विज्ञान मंथन यात्रा के लिए हुआ है। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एमपीसीएसटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी देश के शीर्ष वैज्ञानिक संस्थानों का अनुभव लेंगे। जिसके लिए चयनित विद्यार्थी १९ अप्रैल को नगर के बस स्टैंड से भोपाल के लिए रवाना हुए। जिन्हें विदाई देने के लिए उनके पालक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मिशन एक्सीलेंस वैज्ञानिक प्रतिभाओं को निखारने की पहल

यह चयन प्रदेश सरकार की मिशन एक्सीलेंस योजना के अंतर्गत किया गया है। इस योजना का लक्ष्य कक्षा ८वीं से १२वीं तक के उन छात्र छात्राओं को चुनना है जिनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की क्षमता है। इन चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विशेष क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि भविष्य में वे शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान दे सकें।

इसरो केंद्रों का भ्रमण और अनुसंधान का अवसर

निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह विज्ञान यात्रा २० अप्रैल से २७ अप्रैल तक संचालित होगी। यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा देश के प्रतिष्ठित अनुसंधान केंद्रों विशेषकर इसरो का भ्रमण होगा। यहाँ विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रहों की कार्यप्रणाली और आधुनिक अनुसंधान की बारीकियों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।
कक्षावार चयनित विद्यार्थियों की सूची
विद्यालय से कुल ११ छात्र छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है जिनका चयन इस यात्रा के लिए हुआ है। जिसमें कक्षा १०वीं से कुमारी रानी पंचेश्वर, कुमारी माही पटले, कुमारी गरिमा सिंह कोहरे,हर्ष नेमा, पियूष बाहेश्वर और उज्जवल बारमाटे। कक्षा ११वीं से कुमारी हेमा उईके, कुमारी रीना वाडिवा और कुमारी टीना मर्सकोले। कक्षा १२वीं से कुमारी अश्मि बिसेन और प्रियांशु चौधरी शामिल हैं।

भोपाल के लिए दल रवाना विद्यालय में हर्ष का माहौल

इन विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रवीण राणा की मुख्य भूमिका रही है। उन्हीं के नेतृत्व में ११ विद्यार्थियों का यह दल १९ अप्रैल को भोपाल स्थित विज्ञान भवन के लिए प्रस्थान कर चुका है। बच्चों की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, बोर्ड परीक्षा प्रभारी, वरिष्ठ शिक्षकों और समस्त शाला परिवार ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल सफ र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञान के प्रति जागरूक एवं रुचि रखने वालों के लिए यह यात्रा लाभप्रद है- प्रवीण राणा

शिक्षक प्रवीण राणा ने बताया कि विज्ञान मंथन यात्रा मध्य प्रदेश एक्सीलेंस मिशन के तहत आयोजित है। विद्यालय के बच्चों का पंजीयन कर विज्ञान के प्रति जागरूक एवं नवाचार करने वाले बच्चे या विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए लाभप्रद है। इसमें योग्यता कक्षा आठवीं से १२ वीं तक रखी गई थी जिसमें सिलेक्शन प्रतिशत के ऊपर हुआ है। हमारे यहां से ११ बच्चे चयनित हुए हैं जिन्हें भोपाल विज्ञान भवन में सुबह ८ बजे उपस्थित होना है, वहां से यह विद्यार्थी अलग अलग शैक्षणिक संस्थानों में जाएंगे। जहां ७ दिन किया है यात्रा विज्ञान को लेकर होगी मुख्य रूप से बच्चों को इसरो के केंद्र में जाना है। अब यह देहरादून अहमदाबाद या कहीं और जाते हैं यह राज्य स्तर से निश्चित होगा २७ अप्रैल को यह बच्चे वापस आएंगे।

बाइट प्रवीण राणा शिक्षक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here