विराट कोहली ने महान फुटबॉलर व दोस्त हैरी केन को बैलन डी’ओर अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी

0

Virat Kohli Congratulate Harry Kane: इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन इंग्लैंड के इतिहास में 25 साल बाद ऐसे इंग्लिश फुटबॉल बने जिसने बैलन डी’ओर खिताब जीता, जो साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिया जाता है। इस मौके पर उनके दोस्त व टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने भी उनको बधाई दी।इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के महान फुटबॉलर हैरी केन ने अपने क्लब के साथ एक शानदार सीजन बिताने के बाद 2026 का ‘मेन्स बैलन डी’ओर’ (Men’s Ballon d’Or) खिताब जीता। उन्होंने इस खिताब को जीतने को एक अविश्वसनीय और कभी न भूलने वाला अनुभव बताया। वहीं, भारत से उनके लिए एक खास शुभकामना भी आई है। ये बधाई किसी और ने नहीं, बल्कि केन के दोस्त और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने दी है।

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में केन की इस उपलब्धि पर लिखा, “हैरी मेरे दोस्त, तुम इस अवॉर्ड के पूरी तरह हकदार हो। इतने सालों तक टॉप लेवल पर फुटबॉल खेलते हुए तुमने जिस तरह का धैर्य, कड़ी मेहनत और ईमानदारी दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। तुम्हारे लिए बहुत खुशी है। भगवान तुम्हें और तुम्हारे परिवार को आशीर्वाद दें। उन्हें तुम पर जरूर बहुत गर्व होगा, और तुम्हें भी अपने इस सफर पर गर्व होगा। मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। बधाई हो!”


हैरी केन ने अपनी इस शानदार उपलब्धि के बाद अपने दोस्तों, परिवार, साथियों, कोचिंग स्टाफ और दुनिया भर के प्रशंसकों का आभार जताया और कहा कि उनके समर्थन की बदौलत ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी।केन का यह सीज़न बेहद शानदार रहा; उन्होंने 73 गोल किए और 8 असिस्ट दिए, यानी पूरे सीज़न में कुल 81 गोलों में उनका योगदान रहा। उन्होंने बायर्न म्यूनिख को बुंडेसलिगा, जर्मन कप और जर्मन सुपर कप जिताने में भी मदद की। कई सालों से दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाने वाले केन के लिए यह पहला ‘बैलन डी’ओर’ है।

हैरी केन ने अपना पहला ‘मेन्स बैलन डी’ओर’ जीता। इस रेस में वे रियल मैड्रिड के किलियन एम्बाप्पे और बार्सिलोना के उभरते सितारे लैमिन यमल से आगे रहे।

25 साल में इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने

इस जीत के साथ, हैरी केन पिछले 25 सालों में ‘मेन्स बैलन डी’ओर’ जीतने वाले पहले अंग्रेज़ खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 2001 में माइकल ओवेन ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था।’X’ पर एक वीडियो पोस्ट में हैरी केन ने कहा, “वाह, क्या ही खास एहसास है! लंदन में यह एक अद्भुत रात रही। सभी विजेताओं को बधाई। मेरे दोस्तों, परिवार, साथियों, कोचिंग स्टाफ और दुनिया भर के सभी प्रशंसकों का शुक्रिया। आप लोगों के बिना यह मुमकिन नहीं था। तो हाँ, इस समय दुनिया में सबसे बेहतरीन… यह बहुत शानदार लग रहा है, धन्यवाद!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here