वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करना बंद कर दें

0

नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान सचिन तेंदुलकर से कर उन पर बोझ न डाला जाए। कार्तिक ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के सामने आने वाली चुनौतियां बिल्कुल अलग होंगी।

वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से ना करें

दिनेश कार्तिक ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘वैभव जो कर रहा है, वह बहुत खास है। लेकिन मैं लोगों से यह नहीं चाहता कि वे उसे ‘अगला सचिन’ कहना शुरू कर दें। वह अभी सिर्फ 15 साल का है और इस उम्र में ऐसा शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मेरा मानना है कि सचिन ने जो किया था, वह असाधारण था। वैभव के सामने आने वाली चुनौतियां बिल्कुल अलग होंगी।’सचिन के सामने थीं बहुत सी चुनौतियां

कार्तिक ने कहा, ‘सचिन के सामने जितनी चुनौतियां मैदान पर थीं, उतनी ही मैदान के बाहर भी थीं। वैभव के सामने आने वाली चुनौतियां निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज्यादा होंगी। उसके पास क्रिकेट के हुनर की कोई कमी नहीं है। उसे तो खेल के बाहर की चीजों से निपटना सीखना होगा।’ 2008 से लेकर 2026 तक आईपीएल में हुए बदलावों पर चर्चा करते हुए कार्तिक ने कहा, ‘आईपीएल अपनी शुरुआत से लेकर आज जिस मुकाम पर है वह पूरी तरह से एक अलग ही रूप ले चुका है। इस खेल ने तेजी से विकास किया है। इसमें बहुत कुछ बदल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here