‘शाहरुख ने सिखाया मेन लीड बनना’ Saif Ali Khan ने फिल्मी करियर को लेकर दिया बड़ा बयान

0

Saif Ali Khan on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कर्तव्य (Kartavya) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म कर्तव्य को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर बात कर रहे हैं। किसी को सैफ अली खान की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है, तो किसी इसे बेकार मूवी बता रहा है। इन सब के बीच सैफ अली खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जमकर तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं सैफ अली खान ने इस दौरान क्या बोला है।सैफ ने की शाहरुख की तारीफ

शाहरुख खान और सैफ अली खान की दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता हमेशा से खास रहा है। हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें मेन लीड बनने की सीख दी थी। News18 से बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि ‘हमारे शो जबरदस्त चल रहे थे। एक दिन शाहरुख ने मुझे फोन करके कहा कि सबको मत बताओ कि शो इतने हाउसफुल जा रहे हैं। उनकी अपनी वजह रही होगी, लेकिन मैंने पहली बार किसी स्टार को ऐसा कहते सुना था कि अपनी सफलता को थोड़ा कम दिखाओ।’ सैफ ने आगे कहा कि शाहरुख ने उन्हें फिल्मों में लीड एक्टर की तरह खुद को प्रेजेंट करना भी सिखाया। फिल्म कल हो न हो और फिल्म हम तुम के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। थोड़ा-बहुत ही सही, लेकिन बहुत काम की बातें सीखीं।’ 

VFX को लेकर कही ये बात

सैफ अली खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि करीब 25 साल पहले शाहरुख VFX को लेकर बहुत एक्साइटेड रहते थे। एक्टर ने कहा कि ‘हम लंदन के एक बार में बैठे थे और वो लगातार कह रहे थे कि VFX आने वाले समय में बहुत बड़ा बनने वाला है। उस समय मुझे उनकी बात पूरी तरह समझ नहीं आ रही थी, लेकिन आज देखो, वो सही साबित हुए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here