Amitabh Bachchan Did Routine Checkup: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की खबरें सामने आई थीं। मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर बिग बी के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों ने फैन्स को भी चिंता में डाल दिया था। फैन्स के मन में कई सवाल उठने लगे थे। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 83 साल के अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया नहीं गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल में केवल अपने रूटीन चेकअप के लिए गए थे।
हॉस्पिटल में भर्ती नही हुए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन शनिवार को नानावटी अस्पताल गए थे। यह केवल एक रूटीन चेकअप था और जिसे लिए वो हर महीने हॉस्पिटल विजिट करते हैं। रूटीन चेकअप कराने के बाद अमिताभ बच्चन अपने घर लौट आए।
पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार बिग बी एकदम ठीक हैं और उनके भर्ती होने की खबरें गलत हैं। शनिवार को अस्पताल में उन्होंने अपना नार्मल चेकअप कराया और घर वापस आ गए। अगले दिन उन्हें ‘जलसा’ से ‘जनक’ तक अपनी कार चलाते हुए भी देखा गया था। वह इस समय घर पर ही हैं।’ बच्चन परिवार के करीबी ने भी सूत्र को बताया कि, ‘यह खबर पूरी तरह से गलत है।’ ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में बिजी हैं। इस मूवी में अमिताभ बच्चन को कमल हासन और प्रभास के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। मेकर्स इस फिल्म को अगले साल दिसंबर में रिलीज करेंगे।










































