‘शुक्र करें कि हम भारत में हैं, जहां गरबा में कोई भी हरकत कर लेते’, सऊदी अरब में मौत की सजा पर राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने लिखा

0

MP News: मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है, जिस पर नई बहस छिड़ गई है। उन्होंने सऊदी अरब की घटना से तुलना करते हुए लिखा कि शुक्र करें कि हम भारत में हैं, जहां गरबा में कोई भी हरकत कर लेते हैं।भोपाल : मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव के सोशल मीडिया पोस्ट ने एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने भारत और खाड़ी देशों में नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता की तुलना की है। खासकर मस्जिदों में लोगों के आचरण को लेकर। मनोज श्रीवास्तव एसीएस रैंक के अधिकारी रहे हैं, रिटायर हो गए हैं।व्यक्तिगत स्वतंत्रता की कद्र करें

दरअसल, उन्होंने यह टिप्पणी तब की है, जब सऊदी अरब में एक बांग्लादेशी जोड़े को मस्जिद के अंदर कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में मौत की सजा दी गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने एक्स पर लिखा कि संविधान में दी गई व्यक्तिगत स्वतंत्रता की कद्र करें। उन्होंने गरबा आयोजनों और मंदिर में रील्स बनाने वाले कंटेट क्रिएटर्स का उदाहरण दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जिन देशों में धार्मिक स्थलों पर नियम बहुत सख्त हैं, वहां जाते समय ऐसी स्वतंत्रता को हल्के में नहीं लेना चाहिए।भारत की आलोचना करता है

मनोज श्रीवास्तव ने बांग्लादेशी जोड़े का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, जो अक्सर नागरिकों के अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करता है, वह भी उन्हें मौत की सजा से नहीं बचा सका। उनके इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकती है। पोस्ट में उन्होंने सऊदी अरब की मस्जिदों में जाने वालों के लिए आचरण के 23 नियम बताए हैं।ये चीजे हैं प्रतिबंधित

इनमें वहां चूमना, गले मिलना, अंतरंग हरकतें करना, अनुचित टिप्पणी करना, जोर-जोर से बात करना, मोबाइल पर गाना बजाना और नमाज में खलल डालना जैसी चीजें शामिल हैं।
नमाज पढ़ने वालों की फोटो भी नहीं ले सकते

उन्होंने वहां के नियम-कानून का जिक्र करते हुए चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के नमाज पढ़ने वालों की फोटो या वीडयो भी न लें। सोशल मीडिया के लिए नमाज या उपदेशों को रिकॉर्ड न करें और मक्का की ग्रैंड मस्जिद और मदीना की पैगंबर मस्जिद में प्रोफेशनल कैमरे, ट्राइपॉड, सेल्फी स्टिक और गिम्बल का इस्तेमाल न करें। पोस्ट में आगे उन्होंने बताया कि हज और रमजान के दौरान ये पाबंदियां और भी सख्त हो सकती हैं।

भारत लौटकर देश को कोसें

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने लिखा कि और जब भारत वापस लौटें तो अपने देश को कोसें कि यहां तानाशाही है, यहां लोकतंत्र का भट्टा बैठ गया है, वगैरह वगैरह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here