शौर्या पाण्डेय ने जीता स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

0

पदमेश न्यूज़। बालाघाट। स्कूल गेम्स कराते संभागीय टूर्नामेंट, बालाघाट में योद्धा कराते एंड फिटनेस अकैडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शौर्या पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शौर्या का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।शौर्या पाण्डेय, पिता चन्द्रशेखर पाण्डेय, ओजस ग्लोबल स्कूल, बालाघाट की छात्रा हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं योद्धा कराते एंड फिटनेस अकैडमी में खुशी का माहौल है।

राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
शौर्या की इस शानदार सफलता पर योद्धा कराते एंड फिटनेस अकैडमी की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अकैडमी के कोच सेन्सेई लक्की मड़ावी सर, ब्लैक बेल्ट एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, ने शौर्या की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने शौर्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। शौर्या की इस उपलब्धि से बालाघाट के खेल जगत में भी खुशी का माहौल है और अब सभी की नजरें उनकी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here