श्री विश्वकर्मा आदर्श लोहार विकास मंच ने मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंद्रा स्थित आदिवासी भवन के सामने प्रस्तावित भगवान श्री विश्वकर्मा सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री विश्वकर्मा आदर्श लोहार विकास मंच के तत्वावधान में किया गया। यह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मार्गदर्शक जुगराम विश्वकर्मा, प्रमुख अतिथि चेतन सोनवाने ,विशिष्ट अतिथि देवकरण बागडे, श्यामकिशोर मेश्राम, प्रवीण सोनवाने, सुखलाल बावने, भेजन सोनवाने, आकाश सोनवाने, सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं कैलाश सोनवाने सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने, शिक्षा के महत्व, सामाजिक एकजुटता तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला मार्गदर्शक जुगराम विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस केवल पूजा अर्चना तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में जागरूकता लाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार शिक्षा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर संरक्षक महेश बावने, कमल मेश्राम, जियालाल बिलौने, अध्यक्ष चेतन सोनवाने, भजनलाल सोनवाने, सुखलाल बावने, नंदकिशोर मेश्राम, दिलीप बागडे, राजू मेश्राम, योगेश विश्वकर्मा, श्यामराव मेश्राम, तेजराम बिलौने सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here