वारासिवनी रेलवे स्टेशन के क्वार्टर में चोरी की हुई वारदात

0

रेल्वे कर्मचारी के घर से सामान और चांदी की चैन ले गए अज्ञात चोर

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी । वारासिवनी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शासकीय रेलवे क्वार्टर में अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना १६ सितंबर की दोपहर की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी उस समय हुई जब क्वार्टर में निवासरत रेलवे कर्मचारी शाम को ड्यूटी से वापस अपने घर पहुंचा। इसके बाद कर्मचारी ने तत्काल घटना की सूचना स्टेशन मास्टर, आरपीएफ तथा डायल ११२ को दी और वारासिवनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सीमेंट खिडक़ी तोडक़र चोरो ने की वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे के टीएम ४ इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत दुर्गेश वाड़वे वर्तमान में गेटकीपर के रूप में सावंगी के बीके ३६ एवं नवोदय के बीके ३० में ड्यूटी कर रहे हैं। प्रतिदिन की तरह १६ सितंबर को भी वह सुबह करीब ७ बजे अपने शासकीय क्वार्टर क्रमांक टी /८/१ से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरो ने रेलवे क्वार्टर को निशाना बनाया। बताया गया कि चोरो ने क्वार्टर के बाहर रखी ईंट की मदद से सीमेंट से बनी जाली को तोडक़र अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखे सामान की तलाश की गई। चोरो के द्वारा घर से होम थिएटर, प्रेस, पर्श सहित चांदी की दो चैन चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद अज्ञात चोर मौके से फ रार हो गया। शाम करीब ६.३० बजे जब दुर्गेश वाड़वे ड्यूटी से वापस अपने क्वार्टर पहुंचे तो उन्हें बाजू की खिडक़ी टूटी हुई दिखाई दी। इससे उन्हें घर में चोरी होने का संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर एवं आरपीएफ को दी। सूचना के बाद डायल ११२ को भी जानकारी दी गई जिसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और क्वार्टर का ताला खुलवाकर अंदर जांच की गई। जांच के दौरान घर में सामान अस्त व्यस्त मिला और चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद पीडि़त कर्मचारी ने वारासिवनी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरो के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीडि़त ने चोरी गए सामान की बरामदगी तथा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

गेटकीपर का काम करता हूं ड्यूटी पर चला गया था तब चोरी हुई-दुर्गेश वाडवे

रेल्वे कर्मचारी दुर्गेश वाड़वे ने बताया की सांवगी एवं नवोदय में गेटकीपर का काम करता हूं । सुबह ७ बजे मैं अपनी ड्यूटी पर चला गया था हमारे रूम पार्टनर भी चले गए थे। २.३० बजे उन्होंने मुझे जानकारी दी कि कोई व्यक्ति शराब पीकर सामने सोया हुआ है और वह चले गए । फिर शाम को जब ६.३० बजे मैं घर आया तो देखा कि खिडक़ी टूटी हुई है जो यहां एक पड़े ईट से तोड़ी गई होगी और यहीं से वह अंदर प्रवेश कर मेरा होम थिएटर आयरन प्रेस चांदी की दो चेन और पर्स चोरी कर लेजा लिया। जिसमें ८०० थे इसमें १०००० रुपए का सामान और चांदी की चैन की कीमत मुझे पता नहीं है। वह चोरी हो गया है इस संबंध में तत्काल स्टेशन मास्टर आरपीएफ को सूचना दिया आरपीएफ से कोई जवाब नही मिलने पर डायल ११२ बुलाया और फि र उनके साथ घर का ताला खोल इस मामले में शिकायत भी थाने में की है । परंतु मुझे कोई रिसीविंग नहीं दी गई और ना ही एफआईआर लिखी गई है, आज पुलिस वाले आने वाले थे तो वह भी नहीं आए हैं हम चाहते हैं कि एफ आईआर हो और हमें आश्वासन मिले की रेलवे परिसर सुरक्षित है। पूर्व में भी ऐसी घटना हो गई है हमारे घर के सामने और पीछे का लाइट बंद रहता है । यहां गंदगी और झाडियां बहुत है इसकी शिकायत कई बार की गई है पर आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here