सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:दोस्त की हालत गंभीर

0

बालाघाट।
वारासिवनी से लालबर्रा रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अर्पित पिता विजय श्रीवास्तव 25 वर्ष वारासिवनी वार्ड नंबर 5, लालबर्रा रोड निवासी बताया गया है। हादसे में उसका एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे अर्पित श्रीवास्तव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल मे लालबर्रा से वारासिवनी अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लालबर्रा रोड पर स्थित ग्राम धरपीवाड़ा के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल लालबर्रा अस्पताल ले जाया गया था।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया था। इसके बाद दोनों को बालाघाट नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 22 अप्रैल को दोपहर करीब 4:30 बजे अर्पित श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया।
दूसरे घायल युवक का इलाज अभी बालाघाट के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 23 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने अर्पित श्रीवास्तव के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग डायरी आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना लालबर्रा भेज दी है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना किसी अन्य वाहन से टक्कर के कारण हुई या मोटरसाइकिल के फिसलने से। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के होश में आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here