सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे हैं। ऊपरी मंजिल पर स्थित दो अपार्टमेंट्स में से बड़ा अपार्टमेंट 1,101 वर्ग फुट के कारपेट एरिया में फैला है और इसे 5.75 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस सौदे में 28.75 लाख रुपये का स्टांप शुल्क लगा है और इसमें दो पार्किंग स्लॉट भी हैं।
उसी मंजिल पर दूसरे अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 252 वर्ग फुट है और यह 1.35 करोड़ रुपये में बिका। पेपर्स से पता चलता है कि खरीदार ने स्टांप शुल्क के रूप में 6.75 लाख रुपये का भुगतान किया, जिसमें एक पार्किंग स्लॉट भी शामिल था। दोनों प्रॉपर्टीज सुवर्णा रूपेशकुमार सकपाल ने 2 जून, 2026 को खरीदा है।
9 साल में हुआ साढ़े 3 करोड़ का फायदा
रिकॉर्ड बताते हैं कि अक्षय कुमार ने नवंबर 2017 में इन अपार्टमेंट्स को इनक्लाइन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा था। बड़ा अपार्टमेंट 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि छोटा अपार्टमेंट 67.55 लाख रुपये में खरीदा गया। यानी अगर देखा जाए तो, 9 साल में उन्हें इन दो प्रॉपर्टीज से कुल साढ़े 3 करोड़ का प्रॉफिट हुआ।पिछले साल भी बेचे अपार्टमेंट
अक्षय कुमार और सुवर्णा रूपेशकुमार सकपाल दोनों ने फिलहाल इस पर कोई बात नहीं की है। ये हालिया सौदे मुंबई में अक्षय कुमार की चल रही रियल एस्टेट से कमाई करने की रणनीति को और मजबूत करते हैं। गौरतलब है कि एक्टर ने पिछले साल भी बोरीवली ईस्ट के इसी एरिया में दो सटे हुए अपार्टमेंट कुल 7.10 करोड़ रुपये में बेचे थे।
आठ साल में 92% का रिटर्न
रजिस्ट्रेशन पेपर्स के अनुसार, 2017 में 3.69 करोड़ रुपये में खरीदी गई इन प्रॉपर्टीज ने आठ साल में अनुमानित 92% का रिटर्न दिया। संपत्ति के रिकॉर्ड से यह भी पता चलता है कि हालिया सौदे में बेचे गए पहले अपार्टमेंट का मूल्य 5.75 करोड़ रुपये था। इस लेनदेन में 34.50 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल था।








































