नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह भारत-अमेरिकी रिश्तों और मजबूत क्वॉड की वकालत कर रहे हैं। मगर, इस बीच रुबियो के साथ एक अजीबोगरीब असहज स्थिति पैदा हो गई। हुआ यूं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक भारतीय पत्रकार ने मार्को रुबियो से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को ‘नरक’ कहे जाने के बारे में पूछ डाला। इस पर रुबियो ने ऐसे रिएक्ट किया जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं हो। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे।रुबियो सवाल पूछने पर कहने लगे किसने कहा-किसने कहा
दरअसल, नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। उस वक्त एक भारतीय पत्रकार ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ की गई नस्लवादी टिप्पणियों के बारे में पूछा। उसने ट्रंप के उस बयान के बारे में पूछा, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को नरक का द्वार बता डाला था। तब रुबियो वाकई में हैरान होते दिखे। उन्होंने तपाक से कहा-यह किसने कहा? इस पर पत्रकार ने शांत भाव से जवाब दिया, ‘आप जानते हैं किसने।’ सोशल मीडिया एक्स पर यह स्टोरी मिलिट्री ऑब्जर्वर ने शेयर की थी।जयशंकर के सामने रुबियो ने कह दी यह बात
मिलिट्री ऑब्जर्वर के अनुसार, रुबियो अभी भी हिचकिचा रहे थे। उन्होंने फिर पूछा-ये टिप्पणियां किसने कीं? पत्रकार ने अभी भी नाम नहीं बताया। वह चुप्पी इतनी देर तक चली कि खुद ही वायरल हो गई। इसके बाद खुद रुबियो ने जवाब दिया, ‘दुनिया के हर देश में मूर्ख लोग होते हैं। मुझे यकीन है कि अमेरिका में भी मूर्ख लोग हैं जो हर समय बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते रहते हैं।’ अमेरिका के विदेश मंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से अपने ही राष्ट्रपति को मूर्ख कह दिया। कैमरे के सामने, नई दिल्ली में, जयशंकर और मीडिया के सामने। बाद में रुबियो ने मीडिया के सवालों के जवाब देने के दौरान यही बातें दोहराईं।










































