‘इसे इतनी भावुकता से न लें..’: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ PIL पर बोले CJI सूर्यकांत- कोई इतनी गंभीर अर्जेंसी नहीं है

0

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा है कि इस मामले पर इतनी ज्यादा भावुक होने की जरूरत नहीं है। रविवार को ही सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत की एक मौखिक टिप्पणी के वाणिज्यिक इस्तेमाल के खिलाफ एक पीआईएल डाली गई है।’इतना भावुक होने की आवश्यकता नहीं’

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने एक जनहित याचिका (PIL) का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच वाली टिप्पणी पर सीजेआई के स्पष्टीकरण के बावजूद न्यायपालिका को बदनाम करने के लिए तोड़-मरोड़कर पेश की गई दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव लगातार फैलाई जा रही है। इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-गंभीर अर्जेंसी नहीं, उचित समय पर जांच’

सीजेआई सूर्यकांत ने आगे कहा कि इतनी कोई गंभीर अर्जेंसी नहीं है और उचित समय पर सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी गतिविधियों के खिलाफ पीआईएल

  • दरअसल, एक जनहित याचिका में सुप्रीम कोर्ट से यह मांग की गई है कि अदालत में की गई टिप्पणियों का इस्तेमाल कमर्शियल इरादे से नहीं किया जा सकता।
  • पीआईएल में वकीलों की फर्जी डिग्रियों के मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की गई है।
  • एक और अन्य पीआईएल में कॉकरोच जनता पार्टी की गतिविधियों की भी सीबीआई जांच की मांग की गई है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी एक ऑनलाइन मूवमेंट है, जिसे सीजेआई सूर्यकांत की ओर से वकीलों की फर्जी डिग्री पर की गई एक अदालती टिप्पणी के बहाने शुरू किया गया है।

सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी पर लॉन्च हुई सीजेपी

इतनी बड़ी सफलता के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के सियासी इरादे जाग चुके हैं और उन्होंने आगे की रणनीति पर भी काम करना शुरू कर दिया।

बता दें कि 15 मई, 2026 को सीजेआई सूर्यकांत की अदालत में वकीलों की फर्जी डिग्री के एक मामले की सुनवाई हो रही थी।

एक वकील ने सीनियर वकील का दर्जा पाने के लिए अदालत से गुहार लगाई थी।

इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने देश के उन कुछ चुनिंदा बेरोजगारों की बात की, जो बिना जिम्मेदारी के बात-बात पर सिस्टम को निशाना बनाते हैं।

ऐसे कुछ बेरोजगारों के लिए सीजेआई ने ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया

सीजेआई की इसी टिप्पणी को अमेरिका के बोस्टन में बैठे पुणे के रहने वाले एक भारतीय अभिजीत दीपके ने हथियार बनाया और अपने इंस्टाग्राम पोर्टल के जरिए व्यंग के इरादे से कॉकरोच जनता पार्टी नाम का मूवमेंट लॉन्च कर दिया।

देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर यह मूवमेंट फॉलोअर्स के मामले में बहुत ही सफल अभियान साबित हुआ और आज इसके फॉलोअरों की संख्या 23 मिलियन के करीब पहुंच चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here