आदिशक्ति मॉ भगवती का उपासना का पर्व प्रारंभ

0

विधि विधान से विराजित हुई जगत जननी मॉ दुर्गा

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। हिन्दू धर्म के सबसे बड़े आस्था और उपासना के पर्व शारदीय नवरात्र का पावन पर्व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया है। आये नवराते माता के…….. बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…….् जैसे सुमधुर और भक्तिमय भजनों की धुनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ११ अक्टूबर से शारदेय नवरात्रा पर्व जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के साथ शुरू हो गया है। हिंदु धर्म में दुर्गा पूजा महापर्व के रूप मे मनाया जाता है। वहीं नियमो का पालन करते हुए हिंदु धर्मावलंबी मां भगवती के इस पर्व को पूरी आस्था एवं उपवास के साथ मना रहे हैं। यह पर्व के प्रारंभ होते ही लोगों में एक अनुभव उत्साह देखने को मिल रहा है, इस पर्व को लेकर लोग पहले से तैयारी कर रहे थे उनमें अब वह उत्साह दोगुना हो चुका है।

डोल नगाड़े की थाप पर दरबार में पहुंची माँ जगदम्बे की प्रतिमायें

नगर सहित क्षेत्र में शारदेय नवरात्रा पर्व को लेकर खासा उत्साह प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी देखा जा रहा है। सुबह से ही माता के भक्त स्थानीय कुम्हारों के घर से आकर्षक प्रतिमाओं को साज सज्जा के साथ डोल नगाड़े की थाप पर रैली के माध्यम से पंडाल तक ला रहे है। सार्वजनिक पंडालों में देर रात्रि तक विधि.विधान से पूजा अर्चना कर जगत जननी मॉ अम्बे की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। इस दौरान नगर से ग्रामीण अंचलों के दुर्गा पंडालों के लिये भी माताजी की आकर्षक प्रतिमायें सुसज्जित होकर वाहनों से रवाना होती रही। नगर में भी लगभग आधा दर्जन से अधिक दुर्गा पंडालों में मां भगवती की आराधना का पर्व प्रारंभ हो गया है। नवदुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब, सम्राट नगर दुर्गाउत्सव समिति सहित अन्य समितियों के द्वारा भी नवरात्रा पर्व आस्थापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही पर्व के दौरान इस वर्ष अनेको धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर बोये गये जवारे

नगर सहित क्षेत्र में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के माध्यम से शारदेय नवरात्र पर्व की तैयारी काफ ी उत्साह के साथ की गई थी जहाँ पंडालों में मां जगत जननी की स्थापना के साथ जवारे बोये गये। तो वहीं नगर सहित क्षेत्र में लोगों के द्वारा अपने घरों में घट की स्थापना कर मनोकामना जोत प्रज्वलित कर जवारे बोये गये हैं। जहां लोगों के द्वारा आस्था पूर्वक विधि विधान से पूजा अर्चना कर आराधना की जा रही है। इस दौरान घरों में भजन कीर्तन जस जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here