इंटरनेट की ‘तीसरी आंख’ से छुपाना है अपना पर्सनल डेटा? ये 4 स्मार्ट तरीके लगा सकते हैं स्कैमर्स की साजिश पर फुलस्टॉप

0

इन दिनों ऑनलाइन डेटा लीक की खबरें आना आम बात है। इसके चलते लोगों को डेटा सुरक्षा का बहुत ध्यान रखना होता है। कई ऐसे तरीके हैं, जो आपको कई तरह के खतरनाक ऑनलाइन खतरों से बचा सकते हैं। जब आपकी पर्सनल जानकारी लीक हो जाती है, तो स्कैमर्स आपके अकाउंट को हैक कर सकते हैं, आपको ठगी के लिए निशाना बना सकते हैं। यहां तक कि आपकी पर्सनल फोटो का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन अपनी निजी जानकारी को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने के यहां बताए गए स्मार्ट तरीके अपना सकते हैं।सर्टिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स रीसाइक्लिंग सेंटर की लें मदद

पुराने डिवाइस में मौजूद डेटा आसानी से चुराया जा सकता है। ठगी करने वाले फेंके गए या बेचे गए डिवाइस से डेटा निकाल सकते हैं और फिर उसका इस्तेमाल आपके बारे में और जानकारी इकट्ठा करने या आपकी पहचान चुराने के लिए कर सकते हैं। इसलिए पुराना डिवाइस बेचने या किसी दूसरे को देने से पहले अपने अकाउंट से साइन आउट करें, फैक्टरी रीसेट करें और अपना निजी डेटा पूरी तरह से हटा दें। इसके अलावा, डिवाइस को किसी सर्टिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स रीसाइक्लिंग सेंटर पर ले जाएं। यहां पता चल जाएगा कि डेटा डिलीट हुआ है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here