इंडोनेशिया के मिनाहासा में 5.3 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

0

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लगभग 144,000 लोगों की आबादी वाले शहर गोरोंटालो से 154 किलोमीटर पश्चिम में थाEarthquake Hits Indonesias Minahasa: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित मिनाहासा प्रायद्वीप के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लगभग 144,000 लोगों की आबादी वाले शहर गोरोंटालो से 154 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप का केंद्र 184 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसमें अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

सोमवार को इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी द्वीप में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप गोरोंतालो प्रांत के पोहुवाटो रीजेंसी से 29 किलोमीटर पश्चिम में 76 किलोमीटर की गहराई पर आया।

इंडोनेशिया के विभिन्न हिस्सों में भूकंप अक्सर आते रहते हैं, क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं, जिसके परिणामस्वरूप लगातार ज्वालामुखी और भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here