ईस्टर्न लद्दाख में LAC मसले पर अब सेना के नए कोर कमांडर करेंगे बात, चीन के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर होगी चर्चा

0

नई दिल्ली: ईस्टर्न लद्दाख में LAC में गतिरोध खत्म करने के लिए अब जब भारत और चीन की सेना के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत होगी तो इसमें भारत की तरफ से नए कोर कमांडर शामिल हो सकते हैं। भारतीय सेना की 14 वीं कोर के मौजूदा कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला अब नॉर्दन कमांड में चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह 14 वीं कोर के कमांडर की जिम्मेदारी मेजर जनरल मदनराज पांडे लेंगे, जो जल्द ही ये पद संभालेंगे। उनका प्रमोशन हो गया है और लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर वे कोर कमांडर बनेंगे।

पिछले महीने भी हुई थी बात

पिछले महीने ही भारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए बने वर्किंग मैकेनिज्म ( WMCC ) की बैठक हुई थी। जिसके बाद उम्मीद है कि जल्द ही ईस्टर्न लद्दाख में एलएसी का मसला सुलझाने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच कोर कमांडर स्तर की मीटिंग हो सकती है। पिछले साल अक्टूबर में कोर कमांडर स्तर की मीटिंग हुई थी। लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला के कोर कमांडर रहते भारत-चीन के बीच गतिरोध में एक अहम मोड़ भी आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here