नई दिल्ली: नीट परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक के कारण छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी इन मौतों को ‘हत्या’ करार देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने दावा करते हुए कहा है कि पेपर लीक के कारण अब तक 15 बच्चों ने अपनी जान दे दी है, लेकिन सत्ता में बैठे नाकारा लोगों के चेहरे पर शिकन तक नहीं आ रही।










































