एमपी पुलिस भर्ती : प्रधान आरक्षक और एएसआई की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 9 जून तक

0

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई – कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (Physical Proficiency Test) की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट आगामी 7 जून से 9 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ क्वालिफाई करनी होगी। दौड़ के साथ ही अभ्यर्थियों के सभी मूल दस्तावेजों का स्क्रूटनी (परीक्षण) कार्य भी मौके पर ही किया जाएगा।भोपाल और जबलपुर के इन मैदानों पर पहुंचना होगा

अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्थित संचालन के लिए मध्य प्रदेश में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:

1. भोपाल केंद्र: लाल परेड मैदान, जहांगीराबाद (भोपाल)।

2. जबलपुर केंद्र: छठवीं वाहिनी विसबल (रांझी) का परेड मैदान, जबलपुर।

यह भी पढ़ें- MP पुलिस को अगले महीने मिलेंगे 6,500 नए आरक्षक, जिलों में ज्वॉइनिंग शुरू, 25 हजार पद हैं खाली

जो आपके लिए जरूरी है:

परीक्षा की तारीख: 07 जून से 09 जून 2026 तक आयोजित होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा।

किन पदों के लिए: प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के कुल 89 पद।

क्या होगा टेस्ट: 800 मीटर की दौड़ और साथ में मूल दस्तावेजों का परीक्षण (Document Verification)।

कहाँ जाना होगा: भोपाल का लाल परेड मैदान और जबलपुर का छठी बटालियन परेड मैदान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here