ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने लाहौर में पाकिस्तान के होश उड़ाए

0

Nathan Ellis Career Best Performance: ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर चार विकेट लिए जिससे आस्ट्रेलिया ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 41 रन से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 231 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 44 ओवर में 190 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान जोश इंग्लिस (51) और कैमरन ग्रीन (53) ने अर्धशतक बनाए। उनके अलावा मैथ्यू रेनशॉ ने 43 रन का योगदान दिया जबकि 19 वर्षीय ओलिवर पीक ने 32 गेंदों में 31 रन की उपयोगी पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका स्कोर एक समय छह विकेट पर 78 रन था। शादाब खान ने 71 रन की पारी खेली लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। उनके अलावा गाजी गौरी ने 37 और अराफात मिन्हास ने 33 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट ने 36 रन के एवज में तीन विकेट लेकर एलिस का अच्छा साथ दिया। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच इसी स्थान पर गुरुवार को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए एलिस तैयार

नाथन एलिस अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाजी आक्रामण का नया बड़ा नाम बनते जा रहे हैं। आने वाले समय में वो मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड के साथ एक बेहतरीन तिकड़ी बना सकते हैं। एलिस अपनी रफ्ता के साथ-साथ अपनी स्विंग और धार पर भी लगातार काम कर रहे हैं, यही वजह रही कि पाकिस्तान ने स्पिन ट्रैक बनाने का प्रयास किया फिर एलिस की तेज गेंदों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। अगले मैच में एलिस के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here