कंगना रनौत से पहले, पर्दे पर इन एक्ट्रेस ने निभाया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनने वाली एक फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं। कंगना ने हाल ही में इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट आखिरी स्टेज में है। यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं बल्कि एक पीरियड फिल्म है। बता दें कि कंगना से पहले भी कई एक्ट्रेस ने पर्दे पर इंदिरा गांधी का किरदान निभाया है। आइए इन एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं। 

सुचित्रा सेन

जाने-माने निर्देशक और गीतकार गुलजार की फिल्म ‘आंधी’ काफी विवादों में रही थी। कहा जाता है कि यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित थी। साल 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक्ट्रेस सुचित्रा सेन ने महिला राजनेता आरती का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने इंदिरा गांधी से जोड़कर देखा। स्थिति ये हो गई थी कि फिल्म को बैन कर दिया गया था। 1977 में जब इंदिरा गांधी की हार हुई थी तब जनता पार्टी की सरकार ने इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दी थी।

सुप्रिया विनोद

एक्ट्रेस सुप्रिया विनोद ने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ में इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म साल 1975 में लगाए गए आपातकाल पर केंद्रित थी। फिल्म में कीर्ति कुल्हारी के अलावा एक्टर अनुपम खेर, टोटा रॉय चौधरी, प्रवीण दबास, शीबा चड्ढा और जाकिर हुसैन नजर आए थे। सुप्रिया ने मराठी फिल्म यशवंतराव चव्हाण: बखर एका वडलाची (2014) में भी पूर्व प्रधानमंत्री का रोल प्ले किया था। 

रवीना टंडन

हाल ही में यश स्टारर ‘केजीएफ 2’ का टीजर आया, जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक राजनेता की भूमिका में होंगी, जिनका लुक और अंदाज इंदिरा गांधी से प्रेरित नजर आ रहा है। हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है। बताया जा रहा है कि रवीना ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री की नकल नहीं की बल्कि अपने ढंस से कैरेक्टर को प्ले किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here