Zoya Akhtar Reaction on Hard Disk Theft From Office: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। जोया अख्तर की फिल्मों को लेकर एक के बाद अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच जोया अख्तर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोया अख्तर के ऑफिस (Tiger Baby Digital LLP) से एक हार्ड डिस्क चोरी हो गई है। जोया अख्तर से जुड़ी इस खबर के सामने आने बाद से हर कोई हैरान नजर आ रहा है। जोया अख्तर ने इस खबर को लेकर बयान भी दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
जोया अख्तर के ऑफिस से हुई चोरी
डायरेक्टर जोया अख्तर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह जोया अख्तर की कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके ऑफिस में हुई चोरी की घटना है। जोया प्रोडक्शन कंपनी टाइगर बेबी डिजिटल LLP में बड़े डेटा चोरी के मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के ऑफिस से 66 हार्ड डिस्क गायब हो गई हैं, जिनमें फिल्मों और प्रोडक्शन से जुड़ा अहम डेटा था। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। अब इस मामले पर जोया अख्तर का बयान भी सामने आ गया है। जोया अख्तर के बयान के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर बातें होनी शुरू हो गई हैं।जोया ने दिया ये बयान
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए जोया अख्तर ने चोरी की घटना की पुष्टि की और कहा कि फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हां, मेरे ऑफिस में चोरी हुई है, हार्ड डिस्क की चोरी की गई है। हमने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। ये अंदर के किसी व्यक्ति का काम है। दुख होता है कि लोग पैसे कमाने के लिए किस हद तक चले जाते हैं।’ जोया ने यह भी बताया कि चोरी हुई सभी फाइलों का बैकअप उनके पास सुरक्षित था, इसलिए डेटा का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात यह है कि हमारे पास हर चीज़ की बैकअप फाइल मौजूद है।’










































