क्यों बदला गया भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

0

IND vs AFG ODI Schedule: अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 300 रन से जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया व्हाइट बॉल क्रिकेट में भिड़ने के लिए तैयार है। भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट तीसरे दिन के दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। 6 महीने बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी कर रहे है गिल एंड कंपनी ने धमाकेदार शुरुआत की है। अब गिल एंड कंपनी वनडे सीरीज के लिए तैयार है। विराट की अनुपस्थिति में यह वनडे सीरीज 13-20 जून के बीच खेली जाएगी। पहले यह 14-20 जून के बीच खेली जानी थी। अचानक इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

अचानक बदला गया वनडे का शेड्यूल

भारत-अफगानिस्तान 3 मैच की वनडे सीरीज पहले 14 जून से 20 जून के बीच खेला जाना था, लेकिन अचानक इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब 14 जून से नहीं बल्कि 13 जून से वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज में यह बदलाव विमेंस वर्ल्ड कप को ध्यान में रख कर किया गया है। दरअसल 14 जून को भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। इसी दिन भारत-अफगानिस्तान का पहला वनडे था। दोनों मैच का टकराव ना हो इसलिए भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज (IND vs AFG ODI Schedule)

दिनतारीखसमयमैचवेन्यू
1शनिवार13 जून1.30 बजेपहला वनडेधर्मशाला
2बुधवार17 जून1.30 बजेदूसरा वनडेलखनऊ
3शनिवार20 जून1.30 बजेतीसरा वनडेचेन्नई

भारतीय टीम को रोहित और हार्दिक का इंतजार

इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन टीम इंडिया को अब भी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का इंतजार है। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन वनडे सीरीज के लिए कर दिया गया है, लेकिन ये तभी खेलेंगे जब पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। हार्दिक को लेकर अच्छी खबर है कि वह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन रोहित के फिटनेस के बार में स्थिति अब भी साफ नहीं है। ऐसे में इंतजार करना होगा एनसीए की हरी झंडी का। विराट कोहली इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और गुरनूर ब्रार जैसे खिलाड़ी को पहली बार शामिल किया गया। जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है।भारत और अफगानिस्तान की वनडे टीम (IND vs AFG ODI Team)

भारत की वनडे टीम (India ODI Squad)- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here