ग्राम नैतरा में विद्युत पोल के करंट की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत

0

पदमेश न्यूज। बालाघाट।
ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत ग्रामीण नैतरा में विद्युत विभाग के लापरवाही के चलते एक दुधारू भैंस की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना 21 अप्रैल के शाम 4:00 बजे करीब की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पशु मालिक चैनलाल सौलखे नैतरा निवासी अपनी भैंस प्रतिदिन चराने के लिए खेत के पास ही ले जाते थे। उन्होंने 21 अप्रैल की शाम 4 बजे क़रीब भैस को चराने के लिए गांव के शमशान घाट तरफ लेकर गए थे। लेकिन एक दुधारू भैंस की बिजली के पोल से लगे सपोर्ट तार में करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जिससे पशु पालक चैनलाल को को 60 से 70 हज़ार रुपए का नुकसान हुआ हैं। पशु मालिक ने कहा कि विद्युत विभाग के लापरवाही से विद्युत पोल के सपोर्ट में करंट आ गया। जबकि दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक बिजली बंद रहती है। इसके बावजूद बिजली प्रभावित रही और यह करंट लगने की घटना घटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here