चलती ट्रेन से उतरते समय गिरा यात्री

0

सिर में लगी गंभीर चोट
हट्टा रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बालाघाट। बालाघाट-गोंदिया रेलवे लाइन पर स्थित हट्टा रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय एक व्यक्ति असंतुलित होकर गिर गया। हादसे में उसके सिर में चोट आई है। घायल शिवकुमार कावरे पिता ज्ञानेश्वर कावरे 45 वर्ष ग्राम मुरझड़ थाना वारासिवनी निवासी है जिसे तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुरझड़, थाना वारासिवनी निवासी शिवकुमार कावरे कृषि विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। बताया गया कि 17 सितंबर को शिवकुमार अपनी पत्नी संतोषी कावरे के साथ ट्रेन से ग्राम हट्टा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे।हट्टा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन के पहुंचने के दौरान शिवकुमार चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में चोट लग गई। परिजनों एवं आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here